Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Apr-2025

1. सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 73800 पर आया निफ्टी में भी भारी गिरावट भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 400 अंक टूटकर 73800 के स्तर पर आ गया जबकि निफ्टी भी 150 अंक लुढ़ककर 22400 पर पहुंच गया। आईटी मेटल बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी IT इंडेक्स 3% नीचे आया है जबकि मेटल पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स में 2% से ज्यादा की गिरावट देखी गई। 2. एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट जापान का निक्केई 3.5% टूटा एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। जापान का निक्केई इंडेक्स 3.47% टूट गया कोरिया का कोस्पी 1.20% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.55% नीचे आया। वहीं अमेरिका के बाजार भी कमजोर रहे। डाउ जोन्स 0.84% S&P 500 इंडेक्स 1.57% और नैस्डेक 2.15% गिरा। 3. ट्रम्प का बड़ा बयान - कई देशों ने हमें लूटा अब हमारी बारी अमेरिका ने चीन पर 104% टैरिफ लगा दिया है जो आज से लागू हो गया है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका को अब हर दिन 2 बिलियन डॉलर यानी करीब 17200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हो रही है। उन्होंने कहा कि टैरिफ की आलोचना करने वाले बदमाश हैं और अब अमेरिका की बारी है बाकी देशों से पैसा वसूलने की। 4. ट्रम्प ने मस्क की टैरिफ हटाने की मांग ठुकराई मस्क की नेटवर्थ ₹94000 करोड़ गिरी टेस्ला के CEO एलन मस्क द्वारा टैरिफ हटाने की अपील को ट्रम्प ने खारिज कर दिया है। मस्क चाहते थे कि अमेरिका और यूरोप के बीच जीरो टैरिफ जोन हो लेकिन ट्रम्प ने उनकी मांग को अव्यवहारिक बताया। इसके बाद मस्क की नेटवर्थ में ₹94000 करोड़ की गिरावट आई है और यह नवंबर 2024 के बाद पहली बार 300 बिलियन डॉलर से नीचे आ गई है। 5. सोना-चांदी के दामों में गिरावट 2 दिन में सोना ₹2464 सस्ता सोने और चांदी के दाम में लगातार गिरावट जारी है। 24 कैरेट सोना दो दिनों में ₹2464 की गिरावट के साथ ₹88550 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी ₹2547 सस्ती होकर ₹90363 प्रति किलो पर बिक रही है। इससे पहले चांदी ₹100934 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। 6. माइक्रोसॉफ्ट ने विरोध करने वाली भारतीय मूल की इंजीनियर को नौकरी से निकाला माइक्रोसॉफ्ट ने अपने 50वें स्थापना दिवस के मौके पर विरोध करने वाले दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें भारतीय मूल की वानिया अग्रवाल भी शामिल हैं। उन्होंने CEO सत्या नडेला के सामने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि कंपनी इजराइल को AI हथियार बेच रही है जिससे 50000 लोगों की मौत हुई है