कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा मुख्यालय में पार्टी की अहम बैठक जारी है। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव मौजूद हैं। सीएम साय ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास धान खरीदी और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंत्री और सांसद औचक निरीक्षण करेंगे और 11 अप्रैल तक पार्टी पदाधिकारी जनता से सीधे संवाद कर समस्याओं का समाधान करेंगे। गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अधिवेशन तो करती रहती है लेकिन उसकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब देश की जनता का विश्वास खो चुकी है। चाहे वो कुछ भी कर ले जनता अब उस पर भरोसा नहीं करती। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सिर्फ ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि देशभर की आम जनता भी अब कांग्रेस से दूर होती जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन नेशन वन इलेक्शन की अवधारणा का समर्थन करते हुए कहा कि इसके लागू होने से देश में समय और खर्च की बड़ी बचत होगी। उन्होंने कहा लगातार चुनाव होते रहते हैं जिससे आचार संहिता लागू रहती है और कई विकास कार्य प्रभावित होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह एक दूरदर्शी प्रयास है जिससे शासन और प्रशासन की रफ्तार बनी रहे। उन्होंने बताया कि इस दिशा में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। हमने भी छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराकर इस दिशा में एक छोटा लेकिन अहम कदम उठाया है उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुद्रा योजना ने करोड़ों युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने बताया कि योजना के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने लाभार्थियों से संवाद किया जिसमें छत्तीसगढ़ की ईशा पटेल को भी शामिल होने का अवसर मिला। ईशा रायपुर में हाउस ऑफ पुचका कैफे चलाती हैं और मुद्रा योजना से ऋण लेकर आत्मनिर्भर बनी हैं। श्री साव ने बताया कि अब बिना गारंटी के ऋण की सीमा 20 लाख रुपए तक बढ़ा दी गई है जिससे लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के झुनझुना बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस भीतरघात और गुटबाजी से जूझ रही है। उन्होंने कहा अमरजीत भगत भाजपा पर तंज कसने से पहले अपनी पार्टी की गिरती हालत पर ध्यान दें जहां नेता आपस में ही लड़ रहे हैं और पार्टी साख खो रही है। अरुण साव ने बताया कि हाल के पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर है। भाजपा योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए विभिन्न वर्गों से संवाद कर रही है जबकि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है : राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने 8 से 10 लाख रुपये की प्रतिबंधित हुक्का सामग्री जब्त की है। टीम ने राजीव नगर स्थित एक मकान और जयस्तंभ चौक के पास एक पान ठेले में छापा मारकर मोहन लाल मंदानी और अशोक कुमार मंदानी को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दुर्ग में हुए दुष्कर्म मामले को लेकर प्रदेश में उबाल है। कानून-व्यवस्था पर उठे सवालों के बीच गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से आरोपी की पैरवी नहीं करने का फैसला किया है जिससे न्याय प्रक्रिया को बल मिलेगा। सरकार पीड़िता के परिजनों की फांसी की मांग को भी पूरी संवेदनशीलता से देख रही है।