Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
11-Apr-2025

1. मां बनने की राह पर दोबारा गौहर खान! 41 की उम्र में शेयर की खुशखबरी एक्ट्रेस और बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान एक बार फिर मां बनने जा रही हैं। उन्होंने पति जैद दरबार के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर करते हुए यह खुशखबरी फैंस को दी। वीडियो के साथ गौहर ने कैप्शन में लिखा “बिस्मिल्लाह!! आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है।” गौहर और जैद की ये दूसरी संतान होगी। साल 2023 में उनके पहले बेटे जेहान का जन्म हुआ था। इस वीडियो पर फैंस और परिवार वालों की ओर से उन्हें खूब सारी बधाइयां मिलीं। गौहर की ननद अनम दरबार और अभिनेता निखिल खुराना ने भी इस पोस्ट पर प्यारे कमेंट किए हैं। 2. राम गोपाल वर्मा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार मामला धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से जुड़ा है। आंध्रप्रदेश के थ्री टाउन पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत राष्ट्रीय प्रजा कांग्रेस के अध्यक्ष और हाईकोर्ट के वकील मेदा श्रीनिवास द्वारा दर्ज करवाई गई है। मेदा श्रीनिवास का आरोप है कि राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं रामायण और महाभारत से जुड़े कई आपत्तिजनक कमेंट्स किए हैं। इन बयानों को उन्होंने ‘हिंदू विरोधी’ करार दिया है। शिकायत में उन कमेंट्स की कॉपी भी सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपी गई है। इसके अलावा राम गोपाल वर्मा पर आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के बीच क्षेत्रीय विवाद भड़काने और भारतीय सैनिकों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने के भी आरोप लगाए गए हैं। मामले में जल्द लीगल ऐक्शन लिए जाने की बात कही गई है। 3.अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म का पोस्टर विवादों में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और हिट फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली के नए प्रोजेक्ट की हाल ही में घोषणा की गई। 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर और एक टीज़र वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया। हालांकि अनाउंसमेंट के कुछ घंटों के भीतर ही सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए। लोगों ने आरोप लगाया कि फिल्म का पोस्टर हॉलीवुड फिल्म ड्यून (Dune) से हूबहू कॉपी किया गया है। फैंस का कहना है कि फिल्म की शूटिंग शुरू भी नहीं हुई और अभी से कॉपी-पेस्ट का खेल शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर #CopyCat जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं। इससे पहले भी एटली पर ओरिजिनल कंटेंट की कमी के आरोप लगते रहे हैं। 4.अपूर्वा मखीजा का भावुक वीडियो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर खुलकर बोलीं सोशल मीडिया पर द रिबेल किड के नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा ने हाल ही में अपना पहला व्लॉग शेयर किया है। यह वीडियो उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के विवाद के बाद शेयर किया। अपूर्वा ने वीडियो में बताया कि शो के अनुभवों ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया। वे अपने माता-पिता का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं और बताया कि कैसे इस नेगेटिविटी की वजह से उन्हें खुद को नुकसान पहुंचाने के विचार आए। उन्होंने कहा कि वह काफी समय तक सोशल मीडिया से दूर रहीं और खुद को दोबारा संभालने में वक्त लगा। यह व्लॉग उनके फैंस के लिए एक तरह का जवाब था जिसमें उन्होंने अपने मन की बात कही और शो के पीछे की पूरी कहानी सामने रखी। 5. फवाद खान की वापसी पर सनी देओल की प्रतिक्रिया पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ वाणी कपूर भी होंगी। यह फिल्म 9 मई को रिलीज होने वाली है। फवाद की वापसी पर एक बार फिर सोशल मीडिया पर राजनीति और कला के बीच बहस शुरू हो गई है। इसी मुद्दे पर जब सनी देओल से सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा हम एक्टर हैं और हमें कला को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आज की दुनिया ग्लोबल हो गई है और हमें आपस में जुड़ने की ज़रूरत है ना कि अलगाव बढ़ाने की। सनी की इस प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।