Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Apr-2025

आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1400 अंकों की बढ़त के साथ 75200 के पार पहुंच गया है। वहीं निफ्टी में भी 450 अंकों से ज्यादा की तेजी है और यह 22850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। फार्मा और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 4.30% और फार्मा इंडेक्स 2.50% ऊपर है। ऑटो और आईटी सेक्टर में भी करीब 2% की बढ़त दर्ज की गई है। NSE के 50 में से 46 शेयरों में तेजी रही। अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट: डाउ जोन्स 1015 अंक लुढ़का अमेरिकी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 9 अप्रैल को 12% की तेजी के बाद 10 अप्रैल को भारी गिरावट देखने को मिली। डाउ जोन्स इंडेक्स 1015 अंक या 2.50% गिरकर 39594 पर बंद हुआ। S&P 500 में 188 अंकों (3.46%) की गिरावट दर्ज हुई और यह 5268 पर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी शेयरों पर भारी दबाव रहा नैस्डेक कंपोजिट इंडेक्स 737 अंक या 4.31% गिरकर 16387 पर बंद हुआ। नाइकी और इंटेल के शेयरों में करीब 8% की गिरावट आई। TCS का Q4 प्रॉफिट ₹12293 करोड़ सालाना आधार पर 1.67% की गिरावट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को इस तिमाही में ₹12293 करोड़ का मुनाफा हुआ है जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 1.67% कम है। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 5.3% बढ़कर ₹61237 करोड़ पहुंच गया है। कंपनी ने ₹30 प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है। TCS ने 10 अप्रैल को ये नतीजे सार्वजनिक किए। भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट घटी: मूडीज ने 6.4% से घटाकर 6.1% किया अनुमान रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की 2025 की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.1% कर दिया है। पहले यह अनुमान 6.4% था। मूडीज के मुताबिक अमेरिका की नई टैरिफ पॉलिसी के कारण यह बदलाव किया गया है। ट्रम्प की नीतियों के चलते हीरे कपड़े और मेडिकल उपकरणों पर टैरिफ लगाए जाने से भारत के निर्यात पर असर पड़ सकता है जिससे व्यापार घाटा बढ़ सकता है। हालांकि 90 दिन की टैरिफ रोक से थोड़ी राहत की उम्मीद जताई गई है।