Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Apr-2025

बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में दर्दनाक हादसा हुआ। 8 वर्षीय कार्तिक पटले और 55 वर्षीय बसंतराव शरणागत की तालाब में डूबने से मौत हो गई। कार्तिक मवेशियों को चराने के दौरान तालाब में पानी पिलाने ले गया था जहां फिसलने से वह गहराई में डूबने लगा। उसे बचाने पहुंचे बसंतराव भी डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से शव बरामद किए। गांव में शोक की लहर है। हट्टा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही 4 आदिवासी बालिकाओं के साथ 7 युवकों ने गैंगरेप किया। घटना ने पूरे जिले को दहला दिया। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए 6 आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पीड़ित परिवारों को डराए जाने की खबरें भी सामने आईं। कांग्रेस ने आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द सजा दिलाने और पीड़ित परिवारों को सुरक्षा देने की मांग की है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 सैलानियों की हत्या के विरोध में लामता नगर पूरी तरह बंद रहा। नगरवासियों ने गांधी चौक से रैली निकाली और आतंकवादियों के खिलाफ नारेबाजी की। रैली के अंत में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया। सभी समाज के लोगों और व्यापारियों ने बंद को सफल बनाया। बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीना ने शनिवार को वारासिवनी और कटंगी क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने वारासिवनी में प्रस्तावित 100 बिस्तरों और कटंगी में 50 बिस्तरों के अस्पताल निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की। साथ ही सीएम राइज स्कूल बांध परियोजनाओं और जल संरक्षण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा में तेजी से सुधार के निर्देश दिए। हट्टा क्षेत्र की घटना को लेकर कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय उइके विधायक अनुभा मुंजारे और पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ककोडिया ने सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। नेताओं ने पीड़ित परिवारों को सहायता और न्याय की मांग की तथा आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की आवश्यकता जताई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बालाघाट शहर भी पूरी तरह बंद रहा। व्यावसायिक प्रतिष्ठान दुकानें स्कूल सब बंद रहे। केवल जरूरी सेवाएं चालू रहीं। शाम को हनुमान चौक से विशाल रैली निकाली गई। रैली सराफा बाजार महावीर चौक राजघाट चौक होते हुए काली पुतली चौक पहुंची। यहां आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया गया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। पानी की कमी से खेतों में दरारें आनी लगी। गर्भ में आई धान की फसल सूखने लगी। हालात ऐसे बने कि फसल पकने से पहले ही मवेशियों के लिए किसान धान काटने लगे हैं। दरअसल किसानों ने रबी सीजन में धान की फसल तो लगा ली है। लेकिन उन्हें सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन हैं वे अघोषित बिजली कटौती से परेशान है। लिहाजा किसानों ने गर्भ में आई धान की फसल को काटने का निर्णय लेे लिया है। ताकि मवेशियों को चारा मिल सकें।मध्यप्रदेश के सर्वाधिक धान उत्पादन करने वाले बालाघाट जिले में किसान काफी परेशान है। जी तोड़ मेहनत करके और खून पसीना एक करते हुए बड़ी उम्मीद से खेतों में धान की फसल लगाई थी। लेकिन जल और बिजली संकट ने किसानों के उम्मीदों पर ही पानी फेर दिया है।